हेलो मां, मैं आज कालेज नहीं गया। दोस्तों के संग पार्टी करने के लिए जंगल में आ गया था। मैंने आपको यह बात नहीं बताई, लेकिन अब मुझे डर लग रहा है। शायद मैं लौटकर नहीं आ पाऊंगा। ये अंतिम शब्द दिव्यांशु के थे, जिसने मां सावित्री देवी को वीडियो काल की थी। इसके बाद न उसका फोन आया और न फोन उठा .दोस्तों के संग पार्टी मनाने मंडी बाईपास के पास जंगल में आए ग्राफिक एरा हल्दूचौड़ के छात्र की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। दोस्तों का कहना है कि छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। उन्होंने फंदा काटकर उसे नीचे उतार दिया था।

