अनिशा रांगड़ और उसकी मां ने आखिर क्यों मांगी माफी। अनिशा की सगाई होते ही किन लोगों को होने लगी दिक्कत, किन लोगों ने और क्यों मिम्स बनाकर अनिशा को वायरल किया और आखिरकार अनिशा को जर्मनी से कॉल आया। इन्ही सब वजहों को जानने के लिए डालेंगे आज उत्तराखंड के इस नए मुद्दे पर नज़र। नमस्कार दगड़ियों। मैं नलिनी गोसाईं उत्तराखंड की नौनी स्वागत करती हूं आप सभी का अपने खास कार्यक्रम chibdhaahat में। इन दिनों उत्तराखंड की फेमस सिंगर अनिशा रांगड़ की सगाई का मामला सुर्खियों में है। अनिशा की सगाई होते ही कई लोगों के पेट मे दर्द शुरू हो गया। इसके पीछे वजह थी कि अनिशा शुरुवाती कैरियर से लंबे समय तक काम किया था सिंगर केशर पंवार के साथ। सिंगर ने शुरू से ही अनिशा को सपोर्ट किया था। ऐसे में दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग भी थी। अनिशा ने कैरियर के साथ जीवन मे आगे बढ़ते हुए अब अपना जीवनसाथी भी चुन लिया। अनिशा की सगाई के दिन ही केशर पंवार का गाना माखू जनु भी रिलीज हुआ और कई लोगों ने सगाई और गाने को साथ जोड़कर मिम्स बना दिये । ऐसे में अनिशा के परिवार का आहत होना जायज था। बावजूद इसके अनिशा जहाँ सबकुछ इग्नोर करने का प्रयास कर रही थी वही इस बीच अनिशा की माँ अचानक लाइव आकर अपना आक्रोश जता देती हैं। अपने गुस्से में वे होटेलियर्स पर टारगेट कर कई अपशब्दों का इस्तेमाल कर देती हैं। सुनिए क्या कुछ कहा उन्होंने।

