चमोली के बाद अब देहरादून में छेड़छाड़

Uttarakhand Ki Nauni
2 Min Read

बहन बेटियों के सम्मान में, व्यापारी है मैदान में ‘ …कुछ इस तरह की नारेबाजी के साथ देहरादून का पलटन बाजार गूंज उठा। नमस्कार दगड़ियों मैं नलिनी गोसाईं उत्तराखंड की नौनी। स्वागत करती हूं एक बार फिर से आप अभी का अपने इस खास कार्यक्रम chibdaat में। उत्तराखंड में ये कैसी आहट है। तो चमोली के बाद अब मामला सामने आया है देहरादून का । एक बार फिर समुदाय विशेष के एक लड़के ने एक छात्रा कस्टमर के साथ छेड़छाड़ की,पहले नया सैन्डल स्टॉक दिखाने के बहाने छात्रा को दुकान के ऊपर माले पर ले गया और फिर उस छात्रा से छेड़छाड़ की। छात्रा जैसे तैसे अपनी जान बचा कर दुकान से बाहर निकली। छात्रा ने जब शोर मचाया तो आसपास के दुकानदारो का वहा हुजूम उमड़ पड़ा । आरोपी तब तक मौके से फरार हो चुका था. हालांकि कुछ देर बाद पुलिस द्वारा आरोपी को पकड़ लिया गया लेकिन उस पर ठोस कारवाई की जाग अगले दिन उसे ज़मानत दे दी गई। आरोपी को अगले दिन दुकान में फिर से काम करता देख दूसरे व्यापरियों में आक्रोश बढ़ गया और व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर बाजार में आरोपी और पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी शुरू कर दी। कुछ हिंदू संगठनो का मानना है कि पुलिस द्वारा इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया और आरोपी पर भी कोइ ठोस करवायी नहीं की गयी। उनका कहना है कि पुलिस द्वारा कोइ ठोस एक्शन नहीं लेने से ऐसी हरकते प्रदेश मे बढ़ती जा रही है । वहीं इस घटना के बाद मुख्यमंत्री धामी द्वारा कुछ कडे एक्शन लिए गए है जिसमें पुलिस द्वारा दुकानदारों का वेरीफिकेशन ड्राइव चलाया गया जिसमें 50 लोगों को हिरासत लेकर में पूछताछ की गयी। एसएसपी देहरादून ने खुद बाजार में जाकर महिलाओं से बातचीत की और उन्हें पुलिस की सुरक्षा का आश्वासन भी दिया।

Share This Article
Leave a Comment