रुद्रप्रयाग में लगे आपत्तिजनक बोर्ड वायरल होते ही हटाए क्यूं गए…क्या कारण रहा जानिए हमारी इस खास chibdahat प्रस्तुति में. शुरुआत करते है कि आखिर इन बोर्ड में लिखा क्या गया था. दरअसल केदारघाटी सहित रुद्रप्रयाग के जनपद न्यालसू, रविग्राम और शेरसी सहित कई ग्रामसभाओं में गैर-हिंदुओं और रोहिंग्याओं के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए ये बोर्ड लगाए गए थे जिनमे लिखा था- गैर हिंदुओं/ रोहिंग्या मुसलमानों व फेरी वालों का गांव में व्यापार करना व फेरी लगाना वर्जित है। अगर गांव में कहीं भी मिलते हैं, तो दंडात्मक और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

