4 दिसंबर का है, जब उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन और पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान, यूथ कांग्रेस के सचिवालय कूच के चलते कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले जाया। इसी दौरान कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा नारेबाजी और हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई। इससे प्रेस क्लब के सदस्य और कार्यक्रम में मौजूद कैबिनेट मंत्री असुविधा में पड़ गए। इस घटना को लेकर प्रेस क्लब ने आपत्ति जताई थी और आपात आमसभा बुलाई थी। जिसमें सदन ने बहुमत से प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा से माफी मांगने का प्रस्ताव पारित किया। इसके लिए सदन ने प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा को अधिकृत किया था।

